LSG vs GT: शुभमन गिल 25 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, विराट कोहली को छोड़ देंगे काफी पीछे
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास रविवार (12 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
गिल ने आईपीएल करियर में 120 मैच की 117 पारियों में 39.75 की औसत…
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास रविवार (12 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
गिल ने आईपीएल करियर में 120 मैच की 117 पारियों में 39.75 की औसत से 3975 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 25 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लेंगे और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 19वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
इसके अलावा वह सबसे कम पारियों मे 400 आईपीएल रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच सकते हैं। फिलहाल यह कार्तिमान फाफ डु प्लेसिस के नाम है, जिन्होंने इसके लिए 121 पारियां खेली थी। 105 पारियों के साथ केएल राहुल इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
सबसे कम पारियों में 4000 आईपीएल रन
केएल राहुल: 105 पारी
क्रिस गेल: 112 पारी
डेविड वार्नर: 114 पारी
जोस बटलर: 116 पारी
फाफ डु प्लेसिस: 121 पारी
विराट कोहली: 128 पारी