IPL: GT ने LSG को दिया पहले बल्लबाजी का न्यौता, प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात और लखनऊ दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया…
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात और लखनऊ दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों ही टीमों ने मौजूदा सीजन में अभी तक तीन-तीन मैच खेले हैं। लखनऊ को दो जीत और गुजरात को एक जीत मिली है।
टीमें:
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट सब्स गुजरात टाइटंस: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत
इम्पैक्ट सब्स लखनऊ सुपर जायंट्स - मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव