IPL 2026: LSG ने गुजरात टाइटंस को दिया 165 रनों का लक्ष्य, कृष्णा ने गेंद से मचाया धमाल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की शुरूआत खराब रही और 14 रन के कुल स्कोर पर मिचेल…
लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की शुरूआत खराब रही और 14 रन के कुल स्कोर पर मिचेल मार्श (11) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद एडेन मार्करम औऱ कप्तान ऋषभ पंतन दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। फिर अगले 29 रन के अंदर मार्करम (30 रन), पंत (18) और आयुष बदोनी (9) आउट होकर पवेलियन लौटे।
निचले क्रम में मुकुल चौधरी (18),अब्दुल समद (18) और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए जॉर्ज लिंडे (16) , मोहम्मद शमी (नाबाद 12) ने छोटे-छोटे योगदान दिए। जिसकी बदौलक लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन नाए।
गुजरात के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट, अशोक कुमार ने 2 विकेट, कागिसो रबाडा औऱ मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीमें:
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट सब्स गुजरात टाइटंस: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत
इम्पैक्ट सब्स लखनऊ सुपर जायंट्स - मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव