IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहले बल्लेबाजी; हेजलवुड की जगह डफी की वापसी
IPL 2026, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार (12 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।…
IPL 2026, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार (12 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। MI ने इस मैच में अल्लाह गजनफर और दीपक चाहर की जगह मिचेल सैंटनर और मयंक मारकंडे को शामिल किया है। वहीं RCB की टीम में जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि MI को अभी तक खेले गए 3 में से दो मुकाबलों में हारे और एक में जीत मिली है, वहीं RCB को अभी तक खेले गए तीन मैचों में दो जीते और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव।