IPL 2026 के शेड्यूल में BCCI ने किया बदलाव, GT vs CSK के मैच के वेन्यू बदले
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है और दो मुकाबलों के वेन्यू बदले हैं। गुजरात टाइटंस औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले दो मुकाबलों में थोड़ा बदलाव हुए हैं। बोर्ड ने सोमवार (13 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
…

गुजरात और चेन्नई के बीच 26 अप्रैल को अहमदाबाद में खेला जाना था और अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरूआत दोपहर 3.30 बजे से होगी। इससे अलावा दोनों टीमों की दूसरी टक्कर 21 मई को चेन्नई में होनी थी, जो अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। इस मैच की शुरूआत शाम 7.30 बजे से होगी।
यह बदलाव 26 अप्रैल को अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण लिया गया है।
दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन की बात की जाए तो गुजरात ने चार मुकाबलों में दो जीत दर्ज की है, वहीं चेन्नई के खाते में चार मैच में एक जीत आई है।
NEWS @gujarat_titans - @ChennaiIPL fixtures swapped for April 26 and May 21, owing to municipal corporation elections in Ahmedabad and other parts of Gujarat!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
More Details | #TATAIPL | #KhelBindaashttps://t.co/xDibwhhT8C