IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेंइग XI
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार (13 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला…
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार (13 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले चारों मैच जीत लिए हैं और 8 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है और टीम को पहले चार मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत मिली है और 2 अंकों के साथ वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में दो बदलाव करते हुए लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे को शामिल किया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने प्रफुल्ल हिंगे और हर्ष दुबे को मौका दिया है।
टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और हर्षल पटेल।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, शिमरन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे और बृजेश शर्मा।