IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स की पहले बल्लेबाजी; डेवाल्ड ब्रेविस की हुई वापसी
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार (11 अप्रैल) को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला…
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार (11 अप्रैल) को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें में डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने विपराज निगम की जगह आकिब नबी को मौका दिया है और नितीश राणा की जगह आशुतोष शर्मा को टीम में शामिल किया है।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इस सीजन बेहद खराब रही है और टीम को अपने पहले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अभी तक खले गए तीन मैचों में से दो जीतकर 4 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर बनी हुई है।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी।