IPL 2026: 3 विकेट लेकर शिवांग कुमार ने बनाया कमाल रिकॉर्ड,राशिद खान-अमित मिश्रा की बराबरी की
सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज शिवांग कुमार ने शनिवार (11 मार्च) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
शिवांग ने पहले शानदार बल्लेबाजी कर रही प्रियांश आर्या…
सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज शिवांग कुमार ने शनिवार (11 मार्च) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
शिवांग ने पहले शानदार बल्लेबाजी कर रही प्रियांश आर्या (57 रन), प्रभसिमरन सिंह (51 रन) की ओपनिंग जोड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया और फिर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए कूपर कोनोली (11) को अपना शिकार बनाया।
वह सनराइजर्स हैदराबाद के तीसरे स्पिनर बने हैं जिन्होंने एक आईपीएल मैच में विरोधी टीम के टॉप 3 बल्लेबाजों को आउट किया है। इससे पहले अमित मिश्रा और राशिद खान जैसे दिग्गजों ने यह कारनामा किया था।
सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनरों ने IPL पारी में विरोधी टीम के टॉप 3 को आउट किया
अमित मिश्रा - मुरली विजय, माइकल हसी, सुरेश रैना (सीएसके, चेन्नई, 2013)
राशिद खान - रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली (सीएसके, दिल्ली, 2021)
शिवांग कुमार - प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली (पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2026)