SRH vs PBKS: मुल्लांपुर में चमके अभिषेक शर्मा, सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को दिया 220 रनों का लक्ष्य
SRH vs PBKS: ईशान किशन की कैप्टेंसी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शनिवार, 11 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 220 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में SRH के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक ठोका…
SRH vs PBKS: ईशान किशन की कैप्टेंसी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शनिवार, 11 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 220 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में SRH के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक ठोका और 28 गेंदों पर 5 चौके और 8 छ्क्के ठोककर 74 रन बनाए। वहीं उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों पर 39 रन, ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों पर 38 रन और ईशान किशन ने 17 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली।
बात करें अगर पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों की तो शशांक सिंह ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह ने भी 4 ओवर में 50 रन देकर इतने ही विकेट निकाले। इनके अलावा जेवियर बार्टलेट ने भी 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट झटका। यहां से अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि पंजाब किंग्स की टीम 220 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल कर पाती है या नहीं।