IPL 2026: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर SRH को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता,प्लेइंग XI में बदलाव
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पंजाब की टीम में नेहल वढेरा की जगह प्रियांश आर्य टीम में…
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पंजाब की टीम में नेहल वढेरा की जगह प्रियांश आर्य टीम में आए हैं। वहीं हैदराबाद की टीम सलिल अरोड़ा आए हैं और लियाम लिविंगस्टोन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
पंजाब भी तक कोई मुकाबला नहीं हारी है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं हैदराबाद तीन मैच में एक जीत और दो हार के साथ नंबर 6 पर काबिज है।
टीमें
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडु मेंडिस
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़