IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स जीत का चौका लगाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर, इनके सिर सजी ऑरेंज औऱ पर्पल कैप
IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराकर आईपीएल 2026 में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 8 विकेट…
IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराकर आईपीएल 2026 में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जिसमें कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन, विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन औऱ वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 29 रन बनाए।
राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई,ब्रिजेश शर्मा औऱ जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट, संदीप शर्मा औऱ रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में राजस्थान ने 2 ओवर बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली। ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स जीत के रथ पर सवार और चार मैच में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। राजस्थान के 8 पॉइंट्स हो गए हैं औऱ नेट रनरेट +2.055। वहीं आरसीबी की मौजूदा सीजन में तीन मैच में यह पहली हार है, टीम के 4 पॉइंट्स हैं औऱ नेट रनरेट गिरकर +1.231 हो गया है।
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स औऱ चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा सीजन में अभी तक जीता का खाता नहीं खोल पाई और क्रमश: नौंवे और दसवें नंबर पर है।
No Change in the Points Table!#IPL2026 #RRvsRCB pic.twitter.com/1XU9BOD6Ag
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 10, 2026
शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप आ गई है। सूर्यवंशी ने 4 मैचों की 4 पारियों में 200 रन बना लिए हैं। वहीं, 4 मैचों में 9 विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स के ही रवि बिश्नोई पर्पल कैप होल्डर हैं।