IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता,जोश हेजलवुड की हुई वापसी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बारिश के काऱण टॉस औऱ मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका। टॉस का…
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बारिश के काऱण टॉस औऱ मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका। टॉस का निर्धारित समय 7 बजे था और पहली गेंद 7.30 बजे डाली डाली जानी था। हालांकि ओवरों की संख्या नहीं घटाई गई है। 8 बजे टॉस हुआ जिसके बाद बारिश ने दोबारा खलल डाला, जिसके बाद मैच शुरू होने का समय तय नहीं है।
दोनों ही टीमें बदलाव देखने को मिले हैं। आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है और जैकब डफी वापस हुए हैं। वहीं राजस्थान की टीम में तुषार देशपांडे को आराम दिया गया है और ब्रजेश शर्मा को मौका मिला है।
दोनों ही टीमें जीत के रथ पर सवार हैं। राजस्थान ने अपने पहले तीनों मैच जीते हैं, वहीं बेंगलुरु ने अपने दोनों मैच जीते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।