IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच गुरुवार (9 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच गुरुवार (9 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि दोनों टीमों की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अभी तक खेले गए दो मैचों में एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआती दो मैचों में हार और पिछला मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, रॉवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।