'कब तक ट्रायल लेते रहोगे', ईशान किशन के साथ नाइंसाफी होती देख भड़के अजय जडेजा
ईशान किशन उन चुनिंदा भारतीय क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। उन्हें जब भी मौके मिले हैं उन्होंने उन मौकों को भुनाकर अपनी उपयोगिता को साबित भी किया है लेकिन इन सब के बावजूद वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए…
ईशान किशन उन चुनिंदा भारतीय क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। उन्हें जब भी मौके मिले हैं उन्होंने उन मौकों को भुनाकर अपनी उपयोगिता को साबित भी किया है लेकिन इन सब के बावजूद वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं और उन्हें तभी मौके दिए जाते हैं जब बड़े खिलाड़ी आराम कर रहे होते हैं। वर्ल्ड कप में भी उन्हें शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ही कुछ मैच खेलने को मिले थे और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जब सीनियर खिलाड़ी नहीं थे तो उन्हें सभी मैच खेलने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।