IPL 2021: तेज-तर्रार छक्के से अंबाती रायडु ने तोड़ा मुंबई डगआउट के फ्रिज का शीशा, देखें वीडियो
मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को 72 रनों की बेशकीमती पारी खेलने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने एक मौके पर तो मुंबई के डगआउट में रखे फ्रिज को ही निशाना बनाकर उस पर गेंद दे मारी। रायडू के उस शॉट पर तो खिलाड़ियों को कोई चोट…
मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को 72 रनों की बेशकीमती पारी खेलने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने एक मौके पर तो मुंबई के डगआउट में रखे फ्रिज को ही निशाना बनाकर उस पर गेंद दे मारी। रायडू के उस शॉट पर तो खिलाड़ियों को कोई चोट नहीं आई लेकिन गेंद सीधे फ्रिज में जा लगी। इस फ्रिज क दरवाजा शीशे का है और रायडू के शॉट से उसे काफी नुकसान हुआ।
— Aditya Das (@lodulalit001) May 1, 2021
रायडू ने अपनी 27 गेंदों की पारी में सात छक्के और चार चौके लगाए लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। केरोन पोलार्ड के नाबाद 87 रनों की बदौलत मुंबई की टीम ने 219 रनों से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस मैच में मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी महंगे साबित हुए। बुमराह ने चार ओवरों में 56 रन दिए।