NZ-W vs SL-W: अमेलिया और डिवाइन ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी, श्रीलंका के सामने रखा 151 रन का लक्ष्य
ICC Women's T20 World Cup 2026, New Zealand Women vs Sri Lanka Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने अहम पारियां खेलते हुए टीम को संभाला, जबकि श्रीलंका की गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की।
द रोज़…
ICC Women's T20 World Cup 2026, New Zealand Women vs Sri Lanka Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने अहम पारियां खेलते हुए टीम को संभाला, जबकि श्रीलंका की गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की।
द रोज़ बाउल स्टेडियम, साउथेम्प्टन में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनकी टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और पहले ही ओवर में इज़ी गेज़ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
शुरुआती झटके के बाद जॉर्जिया प्लिमर ने कप्तान अमेलिया केर के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। प्लिमर ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गईं।
इसके बाद अमेलिया केर ने सोफी डिवाइन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 26 गेंदों में 43 रन जोड़े। अमेलिया केर ने 36 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि सोफी डिवाइन ने भी 30 गेंदों में 45 रन की अहम पारी खेली।
न्यूजीलैंड की उम्मीद थी कि आखिरी ओवरों में बड़ा स्कोर खड़ा किया जाएगा, लेकिन श्रीलंका की गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। निचले क्रम की बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सकीं, जिसके कारण टीम 20 ओवर में 150 रन तक ही पहुंच पाई।
श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में कविशा दिलहारी ने 2 विकेट झटके। उनके अलावा सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या बंडारा, निमाशा मीपेज और चमारी अट्टापट्टू ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
टीमें इस मैच के लिए
न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग XI): इज़ी गेज़ (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नैंसी पटेल, रोज़मेरी मेयर, ब्री इलिंग।
श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI): विश्मी गुणारत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या बंडारा, निमाशा मीपेज।