NZ-W vs SL-W: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
ICC Women's T20 World Cup 2026, New Zealand Women vs Sri Lanka Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज का सातवां मुकाबला मंगलवार (16 जून) को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच द रोज़ बाउल स्टेडियम साउथेम्प्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया…
ICC Women's T20 World Cup 2026, New Zealand Women vs Sri Lanka Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज का सातवां मुकाबला मंगलवार (16 जून) को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच द रोज़ बाउल स्टेडियम साउथेम्प्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि ये दोनों ही टीमें मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अपना पिछला मुकाबला हारकर एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं। ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल पर न्यूजीलैंड (1 मैच 1 हार) चौथे पायदान पर है, वहीं श्रीलंका (1 मैच 1 हार) सबसे नीचे यानी छठे पायदान पर है। ऐसे में अब दोनों ही टीमें किसी भी हाल में टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला जीतना चाहेंगी।
टीमें इस मैच के लिए
न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग XI): इज़ी गेज़ (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नैंसी पटेल, रोज़मेरी मेयर, ब्री इलिंग।
श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI): विश्मी गुणारत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या बंडारा, निमाशा मीपेज।