IND-A vs SL-A: सुर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने ठोका अर्धशतक, Team India ने श्रीलंका को दिया 266 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका में इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच वनडे ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है जहां सोमवार, 15 जून को सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए की टीम आमने-सामने है। गौरतलब है कि ये मुकाबला दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडिम में हो रहा है जहां इंडिया-ए ने…
श्रीलंका में इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच वनडे ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है जहां सोमवार, 15 जून को सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए की टीम आमने-सामने है। गौरतलब है कि ये मुकाबला दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडिम में हो रहा है जहां इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के सामने 266 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में भारत के लिए सुर्यांश शेडगे ने सर्वाधिक रन बनाए औऱ नंबर-7 पर बैटिंग करके 66 गेंदों पर 72 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा दांबुला के मैदान पर विपराज निगम ने भी पचासा ठोका और 49 गेंदों पर 51 रन बनाए।
बात करें अगर श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की तो विजयकांत वियासकांत ने मेजबान टीम के लिए सबसे ज्यादा प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद शिराज ने भी 3 विकेट झटके, वहीं सहान अराच्चिगे, कुगाथस माथुलन और वानुजा सहान ने एक-एक विकेट झटका।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हालाम्बागे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराच्चिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज।