आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने
IPL 2023: कोलकाता नाईट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए है। रसेल टी20 में 600 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज…
IPL 2023: कोलकाता नाईट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए है। रसेल टी20 में 600 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले उन्हीं के देश के क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड ऐसा कर चुके है।
रसेल के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 67 मैच में 62 छक्के है। वहीं, उन्होंने 108 आईपीएल मैच में 188 छक्के जड़े हैं। आईपीएल 2023 में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच खेले गए मुकाबले में रसेल ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए।
टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के:
1056 - क्रिस गेल
812 - कीरोन पोलार्ड
600 - आंद्रे रसेल