17 साल के आयुष म्हात्रे ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए CSK के नंबर 1
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे ने शनिवार (3 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्डेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में तूफानी पारी से धमाल मचा दिया।
17 साल के म्हात्रे ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए, जिसमें 9…
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे ने शनिवार (3 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्डेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में तूफानी पारी से धमाल मचा दिया।
17 साल के म्हात्रे ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस लिस्ट में म्हात्रे ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में यहां आऱसीबी के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए थे।
बता दें कि यह म्हात्रे के आईपीएल करियर का चौथा मुकाबला था और उन्होंने 40.75 की औसत से 163 रन बनाए हैं।
Highest Scores for CSK Against RCB at M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru in the IPL:
94 (48) – Ayush Mhatre, 2025*
84* (48) – MS Dhoni, 2019
83 (45) – Devon Conway, 2023
82 (53) – Ambati Rayudu, 2018
70* (40) – MS Dhoni, 2011
70* (34) – MS Dhoni, 2018 pic.twitter.com/EQEsCjCl63— All Cricket Records (@Cric_records45) May 3, 2025
गौरतलब है कि इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबीस ने चेन्नई को 2 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 5 विकेट गवाकर 211 रन ही बना सकी।