बांग्लादेश ने मारी पलटी,देश में IPL 2026 के प्रसारण को दी हरी झंडी
IPL 2026 Telecast in Bangladesh: बांग्लादेश के नव-नियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा कि उनके देश (बांग्लादेश) में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है।
इससे पहले, युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने क्रिकबज से बातचीत मे कहा…
IPL 2026 Telecast in Bangladesh: बांग्लादेश के नव-नियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा कि उनके देश (बांग्लादेश) में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है।
इससे पहले, युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने क्रिकबज से बातचीत मे कहा था कि पिछली अंतरिम सरकार द्वारा आईपीएल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।
डॉयचे वेले ने स्वपन के हवाले से कहा, “ आईपीएळ का प्रसारण करने के लिए किसी ने भी हमसे संपर्क नहीं किया। हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते। हम इसे व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे, और अगर कोई चैनल आईपीएल का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे।”
जब पूछा गया कि क्या स्टार स्पोर्ट्स IPL का प्रसारण कर सकता है, तो स्वपन ने संकेत दिया कि वह ऐसा कर सकता है।
उन्होंने कहा, “ हमनें किसी के प्रसारण करने पर रोक नहीं लगाई है। अगर स्टार स्पोर्ट्स टेलीकास्ट करना चाहता है तो वो कर सकते हैं। अगर हमारा कोई चैनल प्रसारण करना करना चाहता है तो हम इसे सकारात्मक रूप से लेंगे, लेकिन हम किसी भी चीज़ के लिए जोर नहीं डालेंगे।”
इससे पहले, प्रोफ़ेसर यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर बैना लगा दिया था।