NZ vs SA 5th T20: कॉनर एस्टरहुइज़न ने ठोका तूफानी अर्धशतक, साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 188 रनों का लक्ष्य
NZ vs SA 5th T20: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार, 25 मार्च को हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को जीत हासिल करने के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया है।
…

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए कॉनर एस्टरहुइज़न ने तूफानी पारी खेली और 33 गेंदों पर 75 रन बनाए। उनके अलावा रुबिन हरमन ने 31 गेंदों पर 39 रन, वियान मुल्डर ने 29 गेंदों पर 31 रन और डियान फॉरेस्टर ने 13 गेंदों पर 21 जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो बेन सियर्स ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं जैकरी फॉल्क्स और जोश क्लार्कसन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
ऐसी है दोनों टीमें
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम रॉबिन्सन, केटीन क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, काइल जेमीसन, बेन सियर्स।
साउथ अफ्रीका अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन।