IND-W vs BAN-W: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women vs Bangladesh Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 23वां मुकाबला गुरुवार (25 जून) को भारत और बांग्लादेश के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तान निगर…
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women vs Bangladesh Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 23वां मुकाबला गुरुवार (25 जून) को भारत और बांग्लादेश के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तान निगर सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
बांग्लादेश ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वही भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए राधा यादव और रेणुका सिंह को शामिल किया है।
टीमें इस मैच के लिए
भारतीय महिला (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्त्रिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह।
बांग्लादेश महिला (प्लेइंग XI): दिलारा अख्तर, जुआइरिया फेरदौस, शारमिन अख्तर, निगर सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभाना मोस्तारी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खातून, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, संजिदा अख्तर मेघला।