टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में चुनी गेंदबाजी,जानिए वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग को डेब्यू का मौका मिला या नहीं
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बतौर नियमित कप्तान यह अय्यर की पहली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज है।
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू…
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बतौर नियमित कप्तान यह अय्यर की पहली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज है।
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला है। आयरलैंड के लिए इस मुकाबले में भारतीय मूल के जय मूंदड़ा डेब्यू कर रहे हैं।
टीमें:
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।