विराट कोहली को मिली BCCI की इज़ाजत, 22 जनवरी को पहुंचेंगे अयोध्या
इस समय पूरे देश में सिर्फ राम मंदिर की ही बात हो रही है और 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठान समारोह के लिए कई स्टार क्रिकेटर्स को भी न्यौता दिया गया है जिसमें भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल है। अगर आपके मन में ये…
इस समय पूरे देश में सिर्फ राम मंदिर की ही बात हो रही है और 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठान समारोह के लिए कई स्टार क्रिकेटर्स को भी न्यौता दिया गया है जिसमें भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल है। अगर आपके मन में ये सवाल घूम रहा है कि विराट को न्यौता तो मिल गया है लेकिन क्या वो इस प्राण प्रतिष्ठान समारोह में जाएंगे? तो इस सवाल का जवाब है कि विराट कोहली इस मौके पर अयोध्या जाने वाले हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें इस समारोह में शामिल होने की इज़ाजत दे दी है।