CSK vs DC, IPL 2023: कॉनवे और गायकवाड़ ने ठोके तूफानी अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 224 रनों का लक्ष्य
IPL 2023 का 67वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार (20 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उनकी…
IPL 2023 का 67वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार (20 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उनकी टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ (79) और डेवोन कॉनवे (87) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 223 रन बना लिये हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्के लगाकर 79 रन बनाए, वहीं डेवोन कॉनवे ने 52 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 87 रनों की पारी खेली। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 141 रनों की बड़ी साझेदारी हुई जिसे चेतन सकारिया ने गायकवाड़ को आउट करके तोड़ा। इसके अलावा शिवम दुबे (22), रविंद्र जडेजा (20), और महेंद्र सिंह धोनी (5) ने भी कुछ रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया और खलील अहमद ने एक-एक विकेट झटके। यहां से अब यह मैच जीतने के लिए अब दिल्ली कैपिटल्स को 20 ओवर में 224 रन बनाने होंगे।