4 मई। आईपीएल में बीते छह साल की तुलना में इस सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स टीम 12वें संस्करण के अपने आखिरी ग्रुप मैच में शनिवार को अपने घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।
हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच कुल 19 मैच खेले गए हैं जिसमें 8 मैच दिल्ली कैपिटल्स जीतने में सफल रही है तो वहीं 11 मैच राजस्थान की झोली में आए हैं।
दिल्ली में
वहीं दिल्ली में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले हुए हैं जिसमें 4 मैच में दिल्ली कैपिटल्स और 3 मैच में राजस्थान रॉय़ल्स को जीत मिली है।
किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट ( दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक रन: 167 (ऋषभ पंत)
राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन: 599 (अजिंक्य रहाणे)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक विकेट: 17 (अमित मिश्रा)
राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक विकेट: 5 (धवल कुलकर्णी)
संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन (wk), एश्टन टर्नर, रियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट / ईश सोढ़ी, वरुण आरोन, ओशन थॉमस
दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), कॉलिन इनग्राम / हनुमा विहारी, शेरफेन रदरफोर्ड, एक्सर पटेल, क्रिस मॉरिस, जगदीश सुचित, अमित मिश्रा, ट्रेंट बाउल्ट