NZ vs SA 2nd T20: डेवोन कॉनवे ने ठोका पचासा, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया 176 रनों का लक्ष्य
New Zealand vs South Africa 2nd T20: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 17 मार्च को सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने…
New Zealand vs South Africa 2nd T20: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 17 मार्च को सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में डेवोन कॉनवे ने 49 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के ठोककर 60 रनों की पारी खेली, वहीं जोश क्लार्कसन ने 9 गेंदों पर नाबाद 26 रन, निक केली ने 12 गेंदों पर 21 रन, मिचेल सेंटनर ने 14 गेंदों पर 20 रन और कोल मैककोन्ची ने 12 गेंदों पर 18 रनों का अहम योगदान किया।
इन्हीं पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन जोड़े। बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की तो वियान मुल्डर ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज और जार्ज लिंडे ने एक-एक विकेट लिया। यहां से अब ये मुकाबला जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को 176 रनों का टारगेट हासिल करना है।
ऐसी है दोनों टीमें
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, जोश क्लार्कसन, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन सियर्स।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, वियान मुल्डर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।