NZ vs SA 3rd T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। फिलहाल पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो…
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। फिलहाल पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सीरीज में 2-1 से आगे हो जाएगी। इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (w), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (c), नकोबानी मोकोएना, लुथो सिपामाला
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (w), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (c), जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन