NZ vs SA 3rd T20I: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 137 रनों का टारगेट, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए और सीरीज में 2-1 से आगे जाने…
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए और सीरीज में 2-1 से आगे जाने के लिए 137 रन बनाने होंगे। इस मैच में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया।
साउथ अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में भी काफी खराब रही और ओपनर वियान मुल्डर बिना खाता खोले ही लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार हो गए। टोनी डी जोर्जी से भी अफ्रीकी टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो भी 18 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 15 रन ही बना पाए। जॉर्ज लिंडे ने 23 रन बनाए जबकि नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा 26 रनों का अहम योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज भी विकेट पर संघर्ष ही करते रहे और अंत में पूरी टीम 136 रन ही बना पाई।
कीवी टीम के लिए मिचेल सैंटनर, बेन सीयर्स और काइल जैमीसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।