दिनेश कार्तिक ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड,IPL में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रविवार (2 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कार्तिक ने 3 गेंद का सामना किया औऱ बिना खाता खोले कैमरून ग्रीन का शिकार बने। इसके साथ ही वह…
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रविवार (2 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कार्तिक ने 3 गेंद का सामना किया औऱ बिना खाता खोले कैमरून ग्रीन का शिकार बने। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
यह 14वीं बार है जब कार्तिक आईपीएल में 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और मंदीप सिंह की बराबरी की है। रोहित औऱ मंदीप भी 14-14 बार आईपीएल में 0 पर आउट हुए हैं।
गौरतलब है कि कोहली औऱ कप्तान फाफ डु प्लेसिस के तूफानी अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के 171 रन के जवाब में बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।