ENG vs IND 3rd ODI: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, Team India की प्लेइंग XI में हुए 3 बदलाव
ENG vs IND 3rd ODI: इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कैप्टन हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है।
इंग्लिश टीम…

इंग्लिश टीम में एक बदलाव हुआ है। उन्होंने साकिब महमूद की जगह जोश टंग को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जगह दी है। दूसरी तरफ टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (घुटने में चोट), वाशिंगटन सुंदर, और शिवम दुबे की जगह प्लेइंग XI में केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को चुना है।
देखें प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, जोश टंग।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।