IND vs ZIM: टीम इंडिया ने पहले T20I में जिम्बाब्वे को दी बल्लेबाजी,अशोक शर्मा ने किया इंटरनेशनल डेब्यू
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं, जो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की…
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं, जो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है। मेजबान जिम्बाब्वे के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है, न्यूमैन न्यामहूरी और बेन कुरेन इस फॉर्मेट में अपना पहला मुकाबला खेल हे हैं।
टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
A special moment ahead of the series opener in Harare!
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
Congratulations to Ashok Sharma, who is all set to make his #TeamIndia Debut
Follow the match https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/veS4gEKdom