IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को दूसरे T20I में दिया बल्लेबाजी का न्यौता, यश ठाकुर ने किया डेब्यू
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने शनिवार (25 जुलाई) को भारत के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है।
जिम्बाब्वे…

जिम्बाब्वे ने कोई बदलाव नहीं किया है वहीं भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। यश ठाकुर इस मैच से भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं, उन्हें अशोक शर्मा की जगह टीम में मौका मिला है।
टीम
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।