ZIM vs IND 3rd T20: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में हुए बड़े बदलाव
ZIM vs IND 3rd T20: जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम दो बदलाव…

भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। चोटिल प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को चुना गया है। वहीं शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे की XI में एंट्री हुई है। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम ने एक बदलाव किया है। उन्होंने रिचर्ड नगारवा की जगह वेलिंगटन मसाकाद्जा को प्लेइंग XI में जगह दी है। रिजर्ड नगारवा निगल के कारण ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी(विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्याम्हुरी, ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा।
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव।