WI vs PAK 1st Test: ग्रीव्स की शानदार गेंदबाजी के आगे पस्त हुई पाकिस्तान, वेस्टइंडीज ने बनाई 29 रन की बढ़त
जस्टिन ग्रीव्स की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान को पहली पारी में 282 रनों पर समेट दिया। इसके साथ ही मेजबान वेस्टइंडीज को पहली पारी में 29 रन की बढ़त मिली…
जस्टिन ग्रीव्स की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान को पहली पारी में 282 रनों पर समेट दिया। इसके साथ ही मेजबान वेस्टइंडीज को पहली पारी में 29 रन की बढ़त मिली है।
तीसरे दिन 3 विकेट से 194 रन से आगे खेलने उतरी पाकिस्तान टीम के आखिरी 7 विकेट 38 रन के अंदर ही गिर गए। शान मसूद ने शानदार शतक जड़ते हुए 184 गेंदों में 109 रन की पारी खेली, वहीं ओपनर इमाम-उल-हक ने 102 गेंदों में 63 रन बनाए। टीम के पांच बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंचे।
वेस्टइंडीज के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्रीव्स ने 27 रन देकर 5 विकेट लिए। पहले 11 ओवर में उनके आंकड़े बिना कोई विकेट लिए 27 रन था, लेकिन उन्होंने अगले पांच ओवर में बिना कोई रन दिए पांच विकेट लिए। उनके अलावा शमर जोसेफ और केमार रोच ने 2-2 विकेट, जेडन सील्स ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे। जिसमें शाई होप ने 182 गेंदों में 92 रन और केवम हॉज ने 183 गेंदों में 84 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए पहली पारी में मोहम्मद अली ने 4 विकेट, मोहम्मद अब्बासन 3 विकेट, खुर्रम शहजाद ने 2 विकेट और आमेर जामल ने 1 विकेट लिया।