SL-XI vs IND Warm-Up Match: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, Team India की कप्तानी कर रहे हैं KL Rahul
SL-XI vs IND Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका XI के बीच शुक्रवार, 07 अगस्त से नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो में तीन मैचों का वार्म अप मुकाबला खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के…
SL-XI vs IND Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका XI के बीच शुक्रवार, 07 अगस्त से नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो में तीन मैचों का वार्म अप मुकाबला खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के पहले दिन केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। शुभमन गिल चोटिल होने के कारण पहले दिन के खेल के लिए मैदान पर नहीं उतरे हैं।
BCCI ने कहा, "भारत के कप्तान शुभमन गिल को गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी है। एहतियात के तौर पर वह SLC XI के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।"
दोनों टीमें
श्रीलंका XI (प्लेइंग इलेवन): निशान मदुष्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलम सुदीरा, केशरा नुवांथा, रविंदु रसांथा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़।