AUS vs BAN 1st Test: हसन महमूद ने खोला विकेटों पंजा, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 रनों पर हुई ऑलआउट
AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन मेजबान टीम 53 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 198 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया…
AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन मेजबान टीम 53 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 198 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन पैट कमिंस ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद मैदान पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ों का कहर देखने को मिला। आलम ये रहा कि एक तरफ स्टीव स्मिथ ने 109 गेंदों पर 7 चौके 1 छक्का लगाकर 71 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाया और सभी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।
स्टीव स्मिथ के अलावा सिर्फ ट्रेविस हेड (39 गेंदों पर 22 रन) और जेक वेदराल्ड (37 गेंदों पर 23) ही 20 प्लस रन की पारी खेल सके। बात करें अगर बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की तो हसन महमूद ने 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वहीं तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।
ऐसी है दोनों टीमें
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।