IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में चुनी बल्लेबाजी,प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार (15 अगस्त) से गाले इंटरनेशनल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि यह भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत तीसरी टीम है, जिसने 600…
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार (15 अगस्त) से गाले इंटरनेशनल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि यह भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत तीसरी टीम है, जिसने 600 या उससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।