IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया की दमदार शुरूआत, लंच तक स्कोर 1 विकेट पर 101 रन
भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन (15 अगस्त) के लंच तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 47 रन के…
भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन (15 अगस्त) के लंच तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 47 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा, जो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे।
जायसवाल ने 37 गेंदों में 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। पहले सत्र के अंत पर ओपनर केएल राहुल 77 गेंदों में 32 रन और देवदत्त पडिक्कल ने49 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अभी तक नाबाद 54 रन की साझेदारी हुई है।
बता दें कि यह भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच है और इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी है। भारत इस मुकाबले में उस प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरी है जो अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।