IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को दिया बल्लेबाजी का न्यौता, केएल राहुल हुए बाहर
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है।
इंग्लैंड टीम में दो…

इंग्लैंड टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं, लियाम डॉसन और जोश टंग की जगह साकिब महमूद और गस एटकिंसन को मौका मिला है। वहीं भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। केएल राहुल बीमार होने के कारण बाहर हो गए हैं और ईशान किशन टीम में आए हैं।
टीमें:
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।