ZIM vs BAN 1st T20I: जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को दिया 171 रनों का लक्ष्य, बेनेट-बर्ल ने खेली शानदार पारी
जिम्बाब्वे ने बुधवार (15 जुलाई) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 171 रनों का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
टॉप स्कोरर रहे ब्रायन बेनेट ने 30 गेंदों में 44 रन की पारी…
जिम्बाब्वे ने बुधवार (15 जुलाई) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 171 रनों का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
टॉप स्कोरर रहे ब्रायन बेनेट ने 30 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, वहीं रयान बर्ल ने 25 गेंदों में नाबाद 30 रन, डियोन मेयर्स और कप्तान सिकंदर रजा ने 20-20 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 4 विकेट और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 2 विकेट लिए।
टीमें:
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय (कप्तान), यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुंबा, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी