खराब फॉर्म से गुजर रहे हार्दिक को मिला इस पूर्व क्रिकेटर का साथ, कहा- T20 WC 2024 में छोड़ेंगे अपनी छाप
स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। वो इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों तरह से निराश किया है। फ्रेंचाइजी इस सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे…
स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। वो इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों तरह से निराश किया है। फ्रेंचाइजी इस सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान (10वें) पर रहे थे। इस खराब फॉर्म के बावजूद हार्दिक को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में चुना गया है जिस काफी बहस हुई है। हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा है कि जब ऑलराउंडर आगामी टी20 वर्ल्ड कप में नीली जर्सी में दिखाई देगा तो अच्छा प्रदर्शन करेगा।