RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स की पहले बल्लेबाजी: जोश हेजलवुड की वापसी
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (15 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (15 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB ने इस मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव करते हुए जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया है, जबकि LSG की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने शुरुआती चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल कर तीसरे पायदान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम अपने पहले चार मुकाबलों में दो जीत हासिल कर 4 अंकों के साथ फिल्हाल 7वें पायदान पर है।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।