IPL 2026: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता; रोहित शर्मा हुए बाहर
IPL 2026, Mumbai Indians vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स बगैर किसी…
IPL 2026, Mumbai Indians vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स बगैर किसी बदलाव के इस मैच में उतरी है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम में दो बदलाव हुए हैं। मिचेल सेंटनर की जगह मयंक रावत को मौका दिया गया है, जबकि चोटिल रोहित शर्मा के स्थान पर क्विंटन डी कॉक प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की इस सीजन शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम पहले चार मुकाबलों में तीन मैच हार चुकी है और सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है। वहीं पंजाब किंग्स अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर 7 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: अल्लाह ग़ज़नफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज और अश्विनी कुमार।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे और यश ठाकुर।