IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
IPL 2026, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार (17 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया…
IPL 2026, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार (17 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव करते हुए फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को शामिल किया है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दोनों टीमों की इस सीजन शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। गुजरात टाइटंस को अभी तक खेले गए उसके चार मुकाबलों में 2 जीत और 2 हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिती भी बहुत खराब बनी हुई है और टीम पहले पांच मुकाबलों में चार मैच हार चुकी है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, खजरोलिया और रावत।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडेय, फिन एलन, तेजस्वी और नवदीप सैनी।