IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार (18 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार (18 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने इस मुकाबले के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं। चोट के चलते पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके खलील अहमद की जगह मुकेश चौधरी टीम में आए हैं, जबकि अकील हुसैन की जगह मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने एकमात्र बदलाव करते हुए हर्ष दुबे की जगह दिलशान मधुशंका को टीम में शामिल किया है।
गौरतलब है कि दोनों टीमों की इस सीजन शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। अभी तक खेले गए पहले पांच मैचों में दोनों टीमों को सिर्फ दो जीत और तीन हार का सामना करना पड़ा है।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियम लिविंगस्टन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल।