IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को मिला पहले बल्लेबाजी का न्यौता; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Delhi Capitals vs Kolkata Knight: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने…
IPL 2026, Delhi Capitals vs Kolkata Knight: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दिल्ली की टीम में टी नटराजन की जगह मुकेश कुमार और करुण नायर की जगह विपराज निगम की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बेहद अहम है। दिल्ली फिल्हाल 10 मैचों में 4 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में 8 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है, जबकि कोलकाता 9 मैचों में 3 मुकाबले जीतकर 7 अंकों के साथ 8वें पायदान पर है। दिल्ली का एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।