IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने SRH खिलाफ टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी करने का फैसला; अकील हुसैन की हुई वापसी
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सोमवार (18 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सोमवार (18 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। SRH ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं CSK ने एक बदलाव करते हुए गुरजपनीत सिंह की जगह अकील हुसैन को शामिल किया है।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। SRH अंकतालिका में 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत करना चाहेगी। वहीं CSK अंकतालिका में 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत आवश्यक है।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।