T20WC26, Semi-Final 2: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग इलेवन
T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final, India vs England: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला…
T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final, India vs England: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
इंग्लैंड टीम ने इस अहम मुकाबले के लिए एक बदलाव करते हुए रेहान अहमद की जगह जेमी ओवर्टन को टीम में शामिल किया है। वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।
टीमें इस मैच के लिए़़
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।